Contact
शंकरदेव शिशु निकेतन, पाटाचारकुची के ज्योतिर्मय दास ने असम में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Home  ⇨  News   ⇨   शंकरदेव शिशु निकेतन, पाटाचारकुची के ज्योतिर्मय दास ने असम में प्रथम स्थान प्राप्त किया

असम हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में विद्या भारती के छात्रों ने लहराया परचम

असम हाईस्कूल परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता

विद्या भारती के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शंकरदेव शिशु निकेतन, पाटाचारकुची के छात्र ज्योतिर्मय दास ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा।

असम हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्तमान में असम में 576 विद्यालय मातृभाषा माध्यम में संचालित होकर संस्कारयुक्त एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

👨‍🎓

10375

विद्यार्थी सम्मिलित

🥇

5623

प्रथम श्रेणी

🥈

3546

द्वितीय श्रेणी

🥉

516

तृतीय श्रेणी

✉️

1333

लेटर

🏅

383

डिस्टिंक्शन

💯

164

शत-प्रतिशत परिणाम

🌟

17

सभी प्रथम श्रेणी

विद्या भारती के निकेतनों ने असम की भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त की है। पिछले दो दशकों में 8 विद्यार्थियों ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पूर्व वर्षों के राज्य स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी:

2023 – हृदम ठाकुरिया | 2019 – मेघाश्री बोरा | 2016 – मो. सरफराज हुसैन
2012 – ज्ञानदीप शर्मा एवं स्तुति खौंड | 2011 – प्रकाशज्योति कलिता | 2010 – जुगल तालुकदार

विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, अध्यक्ष प्रो. गंगा प्रसाद परसाई, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जगदीन्द्र रायचौधुरी, शिशु शिक्षा समिति असम के अध्यक्ष कुलेंद्र कुमार भगवती, प्रान्त मंत्री जगन्नाथ राजवंशी, तथा शिक्षा विकास परिषद दक्षिण असम प्रान्त के संगठन मंत्री महेश भागवत, अध्यक्ष निहारेंदु धर एवं प्रान्त मंत्री डॉ. दीपांकर पॉल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Scroll to Top